गंगधार झालावाड़
उन्हैल थाना परिसर में थाना प्रभारी रामकरण कटारिया की अध्यक्षता में युवा सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई
नशे व अफवाहों पर वार: नशीले पदार्थों की बिक्री और सोशल मीडिया पर भ्रामक-भड़काऊ पोस्ट्स के खिलाफ युवाओं से सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील।
सुरक्षा व्यवस्था: आगामी त्योहारों, पंचायतीराज चुनाव और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए युवाओं को पुलिस के "आंख-कान" बनने का आह्वान।
जनसमस्या: बामनदेवरिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग।
क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के लिए आपकी जागरूकता ही सबसे बड़ी ताकत है!
#UnhelNews #UnhelPolice #YouthCLG #CommunityPolicing #DrugFreeIndia SocialMediaResponsibility Gangdhar RajasthanPolice Awareness