परसिया: एसडीएम ने पूछा- दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट क्यों कम आया? प्राचार्य नहीं दे पाए ढंग से जवाब
दसवी और 12वी के परीक्षा परिणामों की एसडीएम ने समीक्षा की। एसडीएम ने कम रिजल्ट वाली शालाओं के प्राचार्यों से पूछा कि रिजल्ट क्यों कम आया है। कोई भी प्राचार्य ढंग से जवाब नहीं दे पाया। ज्यादातर प्राचार्यों ने अनुपस्थित रहने वाले ं बच्चों के रिजल्ट को खराब रिजल्ट का कारण बताया। शनिवार को 4 बजे बीईओ ने बताया आगे अच्छा रिजल्ट आए इसके लिए कार्य योजना बनाने कहा है।