मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने विजयपुर चक्क से 26 वर्षीय युवक को देशी शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
मुंगावली पुलिस को शनिवार को रात लगभग 10:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विजयपुर चक्क में कोई शराब के देशी प्लेन क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से पारकना निवासी सेवाराम लोधी उम्र 26 वर्ष को शराब के 20 देशी प्लेन क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।