घाटमपुर: घाटमपुर तहसील में समाधान दिवस के दौरान फरियादी हुआ बेहोश, जांच के दिए गए आदेश
घाटमपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक घटना सामने आई। हमीरपुर जिले के भरूआ सुमेरपुर निवासी दीपांशु कसौधन शिकायत करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद उनके भाई दीपक कुमार ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या उनके भाई को भूमाफियाओं से मरवा डालेंगे।मंडलायुक्त ने शनिवार दोपहर 3बजे प्रकरण में एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं।