सुल्तानपुर: अयोध्या-प्रयागराज व लखनऊ बलिया मार्ग पर 8 घंटे रहा भीषण जाम, हजारों वाहनों की लगी कतारें
अयोध्या-प्रयागराज और लखनऊ-बलिया हाइवे पर बीती रात से करीब आठ घंटे तक 5 किमी से ज्यादा लंबा जाम लगा रहा। वजह टाटिया नगर में गोमती पुल टूटना बनी। इसका सीधा असर शहर पर भी पड़ा। जहां रोडवेज तक पर यात्री इसके शिकार हुए। रविवार रात 10 बजे से कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित गोमती पुल के बाद से टेढ़ऊई और टाटिया नगर तक भीषण जाम देखने को मिला। सुबह 6 बजे कही जाम खत्म हुआ।