भादरा: फर्जी दस्तावेजों से भूमि हड़पने का प्रयास, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज
भादरा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पैतृक भूमि हड़पने के प्रयास के आरोप में अदालत के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। परिवादी ने आधार, राशन व वोटर कार्ड सहित दस्तावेज फर्जी बनाकर भूमि पर दावा करने और षड्यंत्रपूर्वक दत्तक विलेख पंजीकृत कराने का आरोप लगाया। पुलिस जांच शुरू कर दी है।