बिहार: नगर निगम कार्यालय के पीछे रहने वाले सफाई कर्मियों के बीच मेयर व उप-मेयर ने कंबल का किया वितरण
Bihar, Nalanda | Jan 23, 2024 बिहारशरीफ नगर निगम कार्यालय के पीछे रहने वाले सफाई कर्मियों के बीच मेयर और उप मेयर ने कंबल का वितरण किया। नगर निगम की मेयर अनिता देवी ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए 100 सफाई कर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। जरूरत पड़ी तो और भी कंबल मंगाकर वितरण किया जाएगा, ताकि इस भीषण ठंड से सफाई कर्मियों को राहत मिल सके।