बिहार: उच्च न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हरदेव भवन के सभागार में जिला परिषद के सदस्यों की हुई बैठक
Bihar, Nalanda | Jan 23, 2024 जिला परिषद नालंदा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हरदेव भवन के सभागार में जिला परिषद के सदस्यों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में 34 में से 32 सदस्य उपस्थित हुए ।