जमुई: संसारपुर गांव के ट्रांसफार्मर में लगी आग से एक व्यक्ति झुलसा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव स्थित ट्रांसफार्मर में सोमवार की रात अचानक आग लग गई, जिससे देवनंदन कुमार यादव बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा देवनंदन कुमार यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घटना के संबंध में कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।