जमुई: ठकुराइन आहर के पास बेखौफ अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से किया छलनी, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 लक्ष्मीपुर थाना के बघमा और मगही गांव के बीच में ठाकुराइन आहर के पास अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मगही गांव निवासी संजय यादव की पत्नी पबिया देवी के रूप में हुई है। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और घटना की जांच में जुटी हुई है।