जमुई: सिकंदरा चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरा चौक के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे एंबुलेंस के द्वारा देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला सिकंदरा थाना क्षेत्र के बरडीह गांव निवासी परमेश्वर महतो की पत्नी बताई जा रही है। महिला मानसिक रूप से कमजोर है वह कुछ बोलने में असमर्थ है।