मौजमाबाद: शिवदासपुरा थाना पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत का परिजनों ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप
शिवदासपुरा थाना पुलिस की कस्टडी में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई ।युवक को मंगलवार रात को दो अन्य युवकों के साथ गिरफ्तार किया गया था, वही दोनों अन्य युवकों को सुबह जमानत पर रिहा कर दिया गया था ।लेकिन युवक को बीमार होने का कहकर महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था ।वहा युवक की मौत हो चुकी है इस पर युवक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।