मौजमाबाद: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी माताजी के साथ सीएम निवास पर किया वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ
राज्य में रविवार को‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास पर अपनी माताजी गोमती देवी के साथ बेल का पौधा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ हमारे परम मित्र हैंऔर हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते है,पर्यावरण प्रदूषण को रोकते है।