मौजमाबाद: जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में उठे आमजन से जुड़े मुद्दे, जिला प्रमुख रमा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक
जिला परिषद सभागार में शनिवार को जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक हुई। जिला प्रमुख रमा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क निमार्ण जैसे आमजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी साथ ही विकास कार्यों में आ रही बढ़ाओ को दूर करने पर विचार किया।