मौजमाबाद: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 36 करोड़ 88 लाख रुपए के बन रहे ड्रैनेज प्रोजेक्ट का सीकर रोड पर किया शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मंगलवार को 36.88 करोड़ लागत से बन रहे सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट शिलान्यास किया। दिया कुमारी ने कहा कि मानसून में जल-भराव की समस्या से सभी लोग बरसों से परेशान थे, परन्तु आज इस ड्रेनेज प्रोजेक्ट अब इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल पायेगा। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट, रेलवे ओवर ब्रिज लाए जाएंगे।