मौजमाबाद: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने दिल्ली पहुंचकर स्टॉप डायरिया कैंपेन को किया सम्बोधित
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में स्टॉप डायरिया कैम्पेन-2024 के लॉन्चिंग समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीएस शुभ्रा सिंह ने समारोह को संबोधित किया।