अवगत कराना है कि दिनांक 09/10.06.2026 की रात्रि समय लगभग 12 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 289 पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि एक बस (संख्या BR 06RA 5115) शंकरगंज, जनपद अमेठी से दिल्ली स्थित आनंद विहार की ओर जा रही थी। जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 1. शहर पत्नी नासिर, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी रानीगंज बाजार, जनपद अमेठी, 2. जयेन्द्र पुत्र भारत सिंह उम्र करीब 32 बर्ष निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना डीव जिला रायबरेली 3. आसमो बानो पत्नी स्व0 मो0 नाजिम उम्र करीब 45 निवासी रानीगंज बाजार जिला अमेठी 4. मो नासिर पुत्र मो0 नाजिम उम्र करीब 35 बर्ष निवासी निवासी रानीगंज बाजार जिला अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा शहर पत्नी नासिर उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। शव को नियमानुसार कब्जे पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा दी गयी बाइट-
@Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup
Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026