Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

अवगत कराना है कि दिनांक 09/10.06.2026 की रात्रि समय लगभग 12 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 289 पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि एक बस (संख्या BR 06RA 5115) शंकरगंज, जनपद अमेठी से दिल्ली स्थित आनंद विहार की ओर जा रही थी। जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 1. शहर पत्नी नासिर, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी रानीगंज बाजार, जनपद अमेठी, 2. जयेन्द्र पुत्र भारत सिंह उम्र करीब 32 बर्ष निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना डीव जिला रायबरेली 3. आसमो बानो पत्नी स्व0 मो0 नाजिम उम्र करीब 45 निवासी रानीगंज बाजार जिला अमेठी 4. मो नासिर पुत्र मो0 नाजिम उम्र करीब 35 बर्ष निवासी निवासी रानीगंज बाजार जिला अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा शहर पत्नी नासिर उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। शव को नियमानुसार कब्जे पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा दी गयी बाइट- @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

122 views | Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

थाना कछौना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 187/26 धारा 65(1) बीएनएस, ¾(2) पॉस्को एक्ट व 67A/66E IT ACT से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup https://t.co/sXP5IPUHp2

थाना कछौना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 187/26 धारा 65(1) बीएनएस, ¾(2) पॉस्को एक्ट व 67A/66E IT ACT से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup https://t.co/sXP5IPUHp2

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

लेखपाल व ग्राम प्रधान पर रिश्वतखोरी और भेदभाव के आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
.
#हरदोई live कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के कोरोकला ग्राम पंचायत के मजरा खेरवा निवासी कमलेश पुत्र संतराम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल एवं ग्राम प्रधान पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित का कहना है कि वह अपने पूर्वजों के मकान से लगी सहन की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था, तभी ग्राम प्रधान द्वारा सूचना देने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और कथित रूप से ₹20,000 की मांग की। आरोप है कि लेखपाल और ग्राम प्रधान पक्ष को ₹20,000 की धनराशि देने के बावजूद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की खलिहान एवं होलिका दहन की भूमि पर ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जेदारी की गई है तथा उक्त भूमि पर खेती भी की जा रही है। साथ ही जातिगत भेदभाव एवं गरीबों के उत्पीड़न के भी आरोप लगाए गए हैं।
पीड़ित ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने मकान निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कराने की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

लेखपाल व ग्राम प्रधान पर रिश्वतखोरी और भेदभाव के आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर . #हरदोई live कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के कोरोकला ग्राम पंचायत के मजरा खेरवा निवासी कमलेश पुत्र संतराम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल एवं ग्राम प्रधान पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि वह अपने पूर्वजों के मकान से लगी सहन की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था, तभी ग्राम प्रधान द्वारा सूचना देने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और कथित रूप से ₹20,000 की मांग की। आरोप है कि लेखपाल और ग्राम प्रधान पक्ष को ₹20,000 की धनराशि देने के बावजूद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की खलिहान एवं होलिका दहन की भूमि पर ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जेदारी की गई है तथा उक्त भूमि पर खेती भी की जा रही है। साथ ही जातिगत भेदभाव एवं गरीबों के उत्पीड़न के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने मकान निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर क्या कार्रवाई करता है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

थाना दिवस पर लेखपाल व ग्राम प्रधान पर रिश्वतखोरी और भेदभाव के आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

#हरदोई : कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज की ग्राम पंचायत कोरोकला के मजरा खेरवा निवासी कमलेश पुत्र संतराम ने शनिवार को आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल एवं ग्राम प्रधान पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली बेनीगंज में प्रार्थना पत्र दिया। मामले की शिकायत नायब तहसीलदार कोथावां अनुपमा वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र के समक्ष की गई।

पीड़ित कमलेश का आरोप है कि वह अपने पूर्वजों के मकान से लगी सहन की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दिए जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि निर्माण कार्य को लेकर लेखपाल एवं ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा उससे ₹20,000 की मांग की गई। पीड़ित का कहना है कि धनराशि दिए जाने के बावजूद उसका निर्माण कार्य रुकवा दिया गया, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रार्थी ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की खलिहान एवं होलिका दहन की भूमि पर ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है। साथ ही उक्त भूमि पर खेती किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले में जातिगत भेदभाव, गरीबों के उत्पीड़न तथा प्रशासनिक संरक्षण मिलने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

कमलेश ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने मकान निर्माण कार्य में उत्पन्न की जा रही बाधाओं को दूर कर न्याय दिलाने की अपील की है।

थाना दिवस के दौरान मौजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं किया है और शिकायत में लगाए गए आरोप सत्य नहीं हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले पक्ष के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

थाना दिवस पर लेखपाल व ग्राम प्रधान पर रिश्वतखोरी और भेदभाव के आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर #हरदोई : कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज की ग्राम पंचायत कोरोकला के मजरा खेरवा निवासी कमलेश पुत्र संतराम ने शनिवार को आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल एवं ग्राम प्रधान पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली बेनीगंज में प्रार्थना पत्र दिया। मामले की शिकायत नायब तहसीलदार कोथावां अनुपमा वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र के समक्ष की गई। पीड़ित कमलेश का आरोप है कि वह अपने पूर्वजों के मकान से लगी सहन की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दिए जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि निर्माण कार्य को लेकर लेखपाल एवं ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा उससे ₹20,000 की मांग की गई। पीड़ित का कहना है कि धनराशि दिए जाने के बावजूद उसका निर्माण कार्य रुकवा दिया गया, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की खलिहान एवं होलिका दहन की भूमि पर ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है। साथ ही उक्त भूमि पर खेती किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले में जातिगत भेदभाव, गरीबों के उत्पीड़न तथा प्रशासनिक संरक्षण मिलने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कमलेश ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने मकान निर्माण कार्य में उत्पन्न की जा रही बाधाओं को दूर कर न्याय दिलाने की अपील की है। थाना दिवस के दौरान मौजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं किया है और शिकायत में लगाए गए आरोप सत्य नहीं हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले पक्ष के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

विवादित भूमि पर निर्माण का आरोप, डेयरी संचालक के खिलाफ संडीला कोतवाली में शिकायत
.
यूपी-112 ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य, जांच पूरी होने तक कार्रवाई की मांग
.
#हरदोई। जनपद के संडीला कोतवाली क्षेत्र में गाटा संख्या 24, सराय मारूफपुर स्थित विवादित भूमि पर कथित रूप से निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने डेयरी संचालक प्रदीप गुप्ता पर विवादित भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता सचिन के अनुसार 12 जून की रात करीब 8:30 बजे उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी सूचना तत्काल यूपी-112 को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित भूमि का मामला पहले से विवादित है और उसकी जांच लंबित है। ऐसे में निर्माण कार्य कराए जाने से न केवल विवाद और गहरा सकता है, बल्कि साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जांच पूरी होने तक भूमि पर किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाने तथा आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
#TheTelecast/AjeetSingh

विवादित भूमि पर निर्माण का आरोप, डेयरी संचालक के खिलाफ संडीला कोतवाली में शिकायत . यूपी-112 ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य, जांच पूरी होने तक कार्रवाई की मांग . #हरदोई। जनपद के संडीला कोतवाली क्षेत्र में गाटा संख्या 24, सराय मारूफपुर स्थित विवादित भूमि पर कथित रूप से निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने डेयरी संचालक प्रदीप गुप्ता पर विवादित भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सचिन के अनुसार 12 जून की रात करीब 8:30 बजे उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी सूचना तत्काल यूपी-112 को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित भूमि का मामला पहले से विवादित है और उसकी जांच लंबित है। ऐसे में निर्माण कार्य कराए जाने से न केवल विवाद और गहरा सकता है, बल्कि साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जांच पूरी होने तक भूमि पर किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाने तथा आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर क्या कार्रवाई की जाती है। #TheTelecast/AjeetSingh

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

बारिश के बाद टेनी ग्राम पंचायत में जलभराव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
.
#हरदोई। हरियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेनी में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गांव की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही गांव में जलभराव की स्थिति बन जाती है। कई गलियों में पानी जमा होने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

जलभराव के कारण गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने की आशंका है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं। अब लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
#TheTelecast

बारिश के बाद टेनी ग्राम पंचायत में जलभराव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी . #हरदोई। हरियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेनी में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गांव की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही गांव में जलभराव की स्थिति बन जाती है। कई गलियों में पानी जमा होने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। जलभराव के कारण गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने की आशंका है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं। अब लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026