जमुई: कटहरा टांड़ जंगल में फंदे से झूलता हुआ मिला दो दिनों से गायब युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 13, 2026 कटहराटांड जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ दो दिनों से युवक युवक का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार की शाम 4 बजे सदर अस्पताल भेजा गया। साथ ही एफएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल की जांच की गई।