बिजनौर: गांव कादराबाद में आवारा कुत्तों के हमले से घायल मासूम बच्ची का इलाज के दौरान हुआ निधन
Bijnor, Bijnor | Dec 28, 2024 धामपुर थाना क्षेत्र के गांव कदराबाद में बृहस्पतिवार को समय करीब 3:00 फुरकान की मासूम बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हो गई। घायल कों डॉक्टर ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां पर उसने आज शनिवार को समय करीब 4 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।