जैसीनगर: अगरा के किसान ने जनसुनवाई में की शिकायत, कहा- दबंग ने ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया, मदद करें
जैसीनगर तहसील क्षेत्र के अगरा गांव के किसान रामकृष्ण प्रजापति ने उनकी एक एकड़ जमीन पर गांव के ही दबंग नंदराम लोधी द्वारा कब्ज़ा करने के गंभीर आरोप लगाए है। किसान रामकृष्ण ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर जनसुनवाई में अधिकारियों से शिकायत की है। किसान ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में यह मेरी ही जमीन है। प्रशासन कब्जा नहीं दिलवा रहा।