भीलवाड़ा डेयरी के निर्वाचित संचालक मंडल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब डेयरी का जिम्मा जिला प्रशासन के हाथों में आ गया है। सहकारी समितियां अजमेर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजीव कुमार ने आदेश जारी कर जिला कलक्टर को डेयरी का प्रशासक नियुक्त किया है।