सादुलशहर: अलीपुरा में नशे के खिलाफ आयोजित किया गया विशाल जागरूकता नाटक
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत सादुलशहर क्षेत्र के अलीपुरा गांव में सोमवार को सुबह 11:00 नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।