सरदारशहर: राणासर के पास पुलिस ने दवाइयों से भरे ट्रक से 5 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित पंजाब निवासी एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ रोड मेगा हाईवे पर राणासर गांव के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान रतनगढ़ की ओर से आए एक ट्रक को रुकवाया तो उसमें दवाइयां भरी हुई थी, ट्रक को सही से चेक किया तो दवाइयां के बीच में 5 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला।