कांके: कांके रोड स्थित आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस की पत्नी से एसीबी की पूछताछ
Kanke, Ranchi | Dec 7, 2025 कांके रोड स्थिति आवास पर रविवार सुबह करीब 11 बजे आय से अधिक मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से एसीबी पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि 24 नवंबर को एसीबी ने आईएएस विनय चौबे के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की थी। जिसने निलंबित आईएएस विनय चौबे समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनमें उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता भी शामिल है।