कांके: बढ़ती ठंड के बीच रांची के अल्बर्ट एक्का चौक सहित कई इलाकों में जिला प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था
Kanke, Ranchi | Dec 7, 2025 रांची के अल्बर्ट एक्का चौक सहित कई इलाकों में बढ़ती ठंड के बीच जिला प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की। शनिवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर जिला प्रशासन ने बताया कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड को लेकर रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की गई है।