गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलेज के समीप दो बाइक के टक्कर में एक युवक घायल
Garhwa, Garhwa | Mar 1, 2024 गढ़वा थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलेज के समीम दो बाइक की टक्कर में पांडू थाना क्षेत्र के चनोखर गांव निवासी प्रकाश कुमार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह एक रिश्तेदार को नामधारी कॉलेज में परीक्षा के लिए छोड़ने गया हुआ था।