गढ़वा: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तीन मार्च को गढवा में करेंगे पांच बड़ी योजनाओं का उद्घाटन,इन योजनाओं ने बदल दी गढ़वा की तस्वीर
Garhwa, Garhwa | Mar 1, 2024 मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आगामी तीन मार्च को गढ़वा में 93 करोड रुपए की लागत से निर्मित पांच बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें नया समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, बस स्टैंड, टाउन हॉल एवं फुटबॉल स्टेडियम शामिल है। उद्घाटन समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन पांच योजनाओं के निर्माण से गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है।