गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया में टेंपो पलटने से एक व्यक्ति के मौत, दूसरा घायल
Garhwa, Garhwa | Mar 1, 2024 गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव में टेंपो पलटने से इस गांव के महेश चौधरी की मौत हो गई। वही घायल का पहचान उसी गांव के शिव कुमार चौधरी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक टेंपो पर सवार होकर उक्त लोग घर जा रहे थे इस दौरान गांव में ही टेंपो पलट गई।