हमीरपुर: बहन का इलाज कराने जा रहे सुमेरपुर के भाई बहन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
चित्रकूट दुर्घटना में मरने वाले भाई-बहन सुमेरपुर से इलाज करने के लिए जानकी कुंड जा रहे थे। तभी मार्ग दुर्घटना में दोनो की मौत हुई है। इस हादसे में सुमेरपुर कस्बे का ही एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुमेरपुर के पुराने स्टेट बैंक के पास गली में रहने वाले मृतक के बड़े भाई लक्ष्मी सोनी ने बताया कि तनिष्क मैथली शरण मार्ग पर रहता था।