हमीरपुर: हमीरपुर जनपद में पुरानी पेंशन बहाली हेतु शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल में रहकर मनाया ब्लैक डे
अटेवा के प्रांतीय आह्वाहन पर टीम हमीरपुर के जिला महासचिव कमलकिशोर और जिला संयोजक मानसिंह राजपूत की अगुवाई में पुरानी पेंशन बहाली हेतु पूरे जिले में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल में रहकर ब्लैक डे मनाया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अटेवा जिला प्रभारी अतुल कुमार ने कहा कि हम सब मिलकर पुरानी पेंशन बहाल करके रहेंगे।