हनुमानगढ़: कांग्रेस के पर्यवेक्षक दिनेश सूड़ा का बड़ा दावा—309 निकायों में बनाएंगे बोर्ड, युवाओं को 50% से ज्यादा टिकट देंगे
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। हनुमानगढ़ पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक दिनेश सूड़ा ने 60 वार्डों के टिकट दावेदारों से वन-टू-वन मुलाकात कर उनका फीडबैक लिया। सूड़ा ने दावा किया कि कांग्रेस इस बार जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी और राजस्थान की 309 निकायों में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस के बोर्ड बनाए जाएंगे