पलवल: शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमेटी चौक निकट महिला को अचेत कर लूटे आभूषण व मोबाइल फोन, पुलिस ने केस दर्ज किया।
Palwal, Palwal | Jun 10, 2024 शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, श्याम नगर पलवल निवासी रेखा ने दी शिकायत में कहा है। कि वह अपने भाई के घर जा रही थी। रास्ते में भीड़-भाड वाले क्षेत्र कमेटी चौक से बाजार की तरफ मुड़ी तो उसे खाली जगह में दो आदमी मिले । जिन्होंने उससे पानी मांगा। गर्मी के चलते पीडि़ता ने पानी की एक बोतल खरीद और उन्हें देने के लिए आ गई।