पलवल: नांगलजाट में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को प्लॉट पर कब्जा दिलाने हेतु ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
Palwal, Palwal | Jun 9, 2024 जिलाधीश नेहा सिंह ने जिला के उपमंडल हथीन के गांव नांगलजाट में 10 जून 2024 को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को प्लॉट पर कब्जा व डिमार्केशन करने के कार्य के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाने के लिए हथीन के नायब तहसीलदार श्रवन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।