पलवल: जिला व उप मंडल स्तर पर लघु सचिवालय में10 जून को आयोजित होंगी समाधान सभाएं : जिला उपायुक्त नेहा सिंह
Palwal, Palwal | Jun 9, 2024 जिला व उपमंडल स्तर पर रोजाना समाधान सभा आयोजित करके आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। जिलाधीश नेहा सिंह ने बताया कि समाधान सभा का समय प्रातः 9 बजे से लेकर 11 बजे तक निर्धारित किया गया है । जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली समाधान सभा 10 जून से आरंभ हो जाएगी और रोजाना आयोजित की जाएगी।