विधायक आशीष शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर विधायक सुधीर शर्मा ने जो बयान दिया है वह उन्होंने सोच समझ कर ही दिया होगा सुधीर शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं उन्होंने चंबा की चप्पल का जिक्र अपने बयान में किया है हालांकि चंबा में वहां का रुमाल वहां की चुग कुछ और चीज भी मशहूर हैं उनका भी जिक्र होना चाहिए था। आशीष ने कहा कि प्रदेश के जो हालात हैं वह ठीक नहीं है सुधीर शर्मा के बयान को राजनीतिक तौर पर तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है हालांकि उन्होंने पूरा बयान नहीं सुना है। प्रदेश की जनता आने वाले समय में कांग्रेस को उसके कारनामों का पूरा जवाब देगी।