सैदपुर: साइक्लोन से बर्बादी के 36 घंटे बाद भी कई इलाकों में गिरे पड़े हैं तार, आपूर्ति बाधित, युद्धस्तर पर मरम्मत में जुटे
अर्नब चक्रवात के गुजरने के बाद भी अब तक क्षेत्र के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। चक्रवात के दौरान तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने तथा बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत विभाग को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। नुकसान अधिक होने के कारण कर्मचारियों को कई स्थानों पर मरम्मत का काम पूरा करने में समय लग रहा है