सागर नगर: संस्कृत महाविद्यालय में 50 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार, सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दिया आशीर्वाद
संस्कृति ओर धर्म की रक्षा के संकल्प के साथ गुरुकुल पद्धति से ज्ञान अर्जित कर 50 बटुक बालकों का रविवार दोपहर 12 बजे उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। प्राचीन संस्कृत महाविद्यालय में वेद मंत्रो की गूंज पर यज्ञोपवीत यह संस्कार संपन्न कराया गया। बटुक बालकों के उपनयन संस्कार के समय उनके परिजन साथी सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन अपनी पत्नी अनुश्री जैन के साथ मौजूद रहे।