सागर नगर: सागर-भोपाल मार्ग पर रूसिया तिराहे पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया
मोतीनगर थाना क्षेत्र के भापेल गांव में शनिवार को सोमला गांव निवासी 22 वर्षीय युवक रोशन पिता दिनेश चढ़ार का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया, जिसके बाद परिजन दाहसंस्कार करने की वजह युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार 12:30 सागर-भोपाल मार्ग रूसिया तिराहे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।