सागर नगर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सागर की शिल्पी ने संभाला पीएम का सोशल मीडिया अकाउंट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट्स मप्र के सागर की शिल्पी सोनी और ओडिशा की एलिना मिश्रा ने संभाला। एलिना, परमाणु वैज्ञानिक हैं। शिल्पी अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं। पीएम के एक्स अकाउंट पर शिल्पी ने अपने अनुभव भी साझा किए। बता दे की सागर के बाईसा मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश रूसिया की बड़ी बेटी है शिल्पी।