भीकनगांव में शक्ति वंदना अभियान के अंतर्गत दी कानूनों की जानकारी।महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती अवास्या के निर्देश पर जिले में 2 अक्टूबर से शक्ति वंदना अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत शनिवार दोपहर 1बजे भीकनगांव जनपद सभाकक्ष में महिला अधिकार एवं कानून पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।