बिहार: नालंदा जिला परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए तुरंत मोबाइल नंबर कराएं अपडेट
Bihar, Nalanda | Sep 25, 2024 अगर आपने अभी तक अपने वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है, तो आपको जल्द ही इसे करवाना होगा। नालंदा जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास ने बताया कि अगर वाहन मालिक अपने रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराते हैं,तो उन्हें वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।