खंडवा: ओंकारेश्वर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: बस-ऑटो चालकों पर कसा शिकंजा, 52 वाहनों से ₹44 हजार जुर्माना वसूला
ओंकारेश्वर में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यात्री परिवहन वाहनों, खासकर बस और ऑटो रिक्शा की बारीकी से जांच की गई। जांच में कई वाहन चालक सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते और नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।