पटेरा: कुम्हारी थाना प्रभारी ने हाई स्कूल में 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान पर विद्यार्थियों से संवाद किया
Patera, Damoh | Jul 22, 2026 मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पटेरा ब्लॉक के कुम्हारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें विभिन्न जानकारियां देकर नशे से दूरी बनाये रखने की अपील की,साथ ही विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता अभियान की जानकारी दी।