Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image

*₹100 की दलाली लेकर प्रमाणपत्र बनवाने वाला बना बोतल-बाबा:* लोग कहते- पानी को अमृत बनाता है; महिलाओं का बंद कमरे में इलाज करता https://dainik.bhaskar.com/CxNkMgTSl4b

MORE NEWS

*व्यापारी कल्याण दिवस पर भाजपा सांसद अरुण सागर कार्यक्रम में हुए शामिल*

*बोले, भामाशाह केवल सफल व्यापारी नहीं, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे*

शाहजहांपुर के गन्ना शोध परिषद में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद अरुण सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद अरुण सागर ने उत्पादों को प्रोत्साहन, कारीगरों के सशक्तिकरण, उद्यमिता को बढ़ावा देने और व्यापारियों के कल्याण पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल एक सफल व्यापारी ही नहीं थे, बल्कि त्याग, राष्ट्रभक्ति और उदारता के अनुपम प्रतीक थे।

सांसद ने बताया कि जब महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया था। इससे यह सिद्ध हुआ कि व्यापारी वर्ग केवल आर्थिक विकास का ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त आधार है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भामाशाह के जन्मदिन को 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनाने का उद्देश्य व्यापारियों के योगदान का सम्मान करना, उनके हितों की रक्षा करना और व्यापार के लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।

सांसद ने जोर देकर कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित होती है। समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में भी व्यापारी वर्ग सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है।

सांसद ने व्यापारियों से भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर व्यापार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने उपभोक्ताओं के प्रति विश्वास, गुणवत्ता और नैतिक व्यापारिक मूल्यों को बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर, सांसद ने सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे अपने व्यापार को केवल लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण का भी माध्यम बनाएंगे और भामाशाह के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।

*व्यापारी कल्याण दिवस पर भाजपा सांसद अरुण सागर कार्यक्रम में हुए शामिल* *बोले, भामाशाह केवल सफल व्यापारी नहीं, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे* शाहजहांपुर के गन्ना शोध परिषद में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद अरुण सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद अरुण सागर ने उत्पादों को प्रोत्साहन, कारीगरों के सशक्तिकरण, उद्यमिता को बढ़ावा देने और व्यापारियों के कल्याण पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल एक सफल व्यापारी ही नहीं थे, बल्कि त्याग, राष्ट्रभक्ति और उदारता के अनुपम प्रतीक थे। सांसद ने बताया कि जब महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया था। इससे यह सिद्ध हुआ कि व्यापारी वर्ग केवल आर्थिक विकास का ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भामाशाह के जन्मदिन को 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनाने का उद्देश्य व्यापारियों के योगदान का सम्मान करना, उनके हितों की रक्षा करना और व्यापार के लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। सांसद ने जोर देकर कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित होती है। समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में भी व्यापारी वर्ग सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है। सांसद ने व्यापारियों से भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर व्यापार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने उपभोक्ताओं के प्रति विश्वास, गुणवत्ता और नैतिक व्यापारिक मूल्यों को बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर, सांसद ने सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे अपने व्यापार को केवल लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण का भी माध्यम बनाएंगे और भामाशाह के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 29, 2026

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: साले-बहनोई की हुई थी मौत, रोड पर गिरने के बाद भी नहीं उतरा हेलमेट, परिजन बोलें-तीन दिन पहले दिल्ली से लौटकर आए थे, मृतक प्रमोद फर्रुखाबाद और रजत हरदोई के रहने वाले थे, हादसा थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे हुआ था। बाइक और स्कूटी की टक्कर हुई थी, हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से चले गये थे।

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: साले-बहनोई की हुई थी मौत, रोड पर गिरने के बाद भी नहीं उतरा हेलमेट, परिजन बोलें-तीन दिन पहले दिल्ली से लौटकर आए थे, मृतक प्रमोद फर्रुखाबाद और रजत हरदोई के रहने वाले थे, हादसा थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे हुआ था। बाइक और स्कूटी की टक्कर हुई थी, हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से चले गये थे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 29, 2026

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई

शाहजहांपुर - पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, निर्माणाधीन बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार एवं बंदीगृह का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने, मालों एवं शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव तथा बंदियों की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें थाना कार्यप्रणाली, विवेचना, जनसुनवाई एवं व्यवहारिक पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

तत्पश्चात कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सामान्य डायरी (जी.डी.), बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, वारण्ट एवं समनों की तामील, लंबित विवेचनाओं तथा अभियोगों की समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति कक्ष एवं सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, ऑनलाइन अभिलेखों के समयबद्ध अद्यतन, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, रात्रि गश्त, बैंक एवं संवेदनशील स्थलों की चेकिंग तथा बीट पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए बीट प्रभारीगण को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई शाहजहांपुर - पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, निर्माणाधीन बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार एवं बंदीगृह का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने, मालों एवं शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव तथा बंदियों की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें थाना कार्यप्रणाली, विवेचना, जनसुनवाई एवं व्यवहारिक पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सामान्य डायरी (जी.डी.), बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, वारण्ट एवं समनों की तामील, लंबित विवेचनाओं तथा अभियोगों की समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति कक्ष एवं सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, ऑनलाइन अभिलेखों के समयबद्ध अद्यतन, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, रात्रि गश्त, बैंक एवं संवेदनशील स्थलों की चेकिंग तथा बीट पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए बीट प्रभारीगण को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 29, 2026