Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image
image
image
image

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई शाहजहांपुर - पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, निर्माणाधीन बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार एवं बंदीगृह का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने, मालों एवं शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव तथा बंदियों की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें थाना कार्यप्रणाली, विवेचना, जनसुनवाई एवं व्यवहारिक पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सामान्य डायरी (जी.डी.), बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, वारण्ट एवं समनों की तामील, लंबित विवेचनाओं तथा अभियोगों की समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति कक्ष एवं सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, ऑनलाइन अभिलेखों के समयबद्ध अद्यतन, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, रात्रि गश्त, बैंक एवं संवेदनशील स्थलों की चेकिंग तथा बीट पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए बीट प्रभारीगण को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

MORE NEWS

हरित भविष्य का संकल्प: वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स ने किया पौधरोपण

शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स द्वारा होटल मेवाड़ इन कनेंग फार्म हाउस परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप सदस्य नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं उनकी धर्मपत्नी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य मनोरमा सिंह के सौजन्य से किया गया।कार्यक्रम के दौरान बेलपत्र, पीपल, आम, कटहल सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।ग्रुप के मुख्य संरक्षक चन्द्रशेखर खन्ना ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील की। महानगर अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की आवश्यकता है, ताकि समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़े।कार्यक्रम के अंत में नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं मनोरमा सिंह ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।इस अवसर पर ग्रुप क्रिएटर एवं विचारक अभिनय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, महानगर महासचिव सतीश सक्सेना, उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, रुचिता गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, अवनीश गुप्ता, निर्भय गोस्वामी, अंकुर गोस्वामी, हैप्पी गोस्वामी सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Varsha Goswami 
Abhinay Kumar Gupta

हरित भविष्य का संकल्प: वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स ने किया पौधरोपण शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स द्वारा होटल मेवाड़ इन कनेंग फार्म हाउस परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप सदस्य नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं उनकी धर्मपत्नी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य मनोरमा सिंह के सौजन्य से किया गया।कार्यक्रम के दौरान बेलपत्र, पीपल, आम, कटहल सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।ग्रुप के मुख्य संरक्षक चन्द्रशेखर खन्ना ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील की। महानगर अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की आवश्यकता है, ताकि समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़े।कार्यक्रम के अंत में नवनीत सिंह उर्फ बॉबी एवं मनोरमा सिंह ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।इस अवसर पर ग्रुप क्रिएटर एवं विचारक अभिनय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, महानगर महासचिव सतीश सक्सेना, उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, रुचिता गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, अवनीश गुप्ता, निर्भय गोस्वामी, अंकुर गोस्वामी, हैप्पी गोस्वामी सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। Varsha Goswami Abhinay Kumar Gupta

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 29, 2026

यूपी टीईटी : 45 मिनट पहले बंद होगें परीक्षा केंद्रों के गेट

=यूपी टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण -निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु डीएम के निर्देश

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और नियमानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने बताया कि यूपी टीईटी की लिखित परीक्षा 2 एवं 3 जुलाई को दो पालियों तथा 4 जुलाई को प्रथम सत्र में प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2:30 बजे से 5 तक जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, इसलिए परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए कि वह 1 जुलाई को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विद्युत, पेयजल, पंखे, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की जांच करें। साथ ही ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए परिचय पत्र अनिवार्य रखने के निर्देश भी दिए।डीएम ने संभावित बारिश को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने हेतु कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।जनपद में जीएफ कॉलेज (ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी), जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, दलेलगंज पक्का पुल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत, डीआईओएस हरिवंश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यूपी टीईटी : 45 मिनट पहले बंद होगें परीक्षा केंद्रों के गेट =यूपी टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण -निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु डीएम के निर्देश शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और नियमानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने बताया कि यूपी टीईटी की लिखित परीक्षा 2 एवं 3 जुलाई को दो पालियों तथा 4 जुलाई को प्रथम सत्र में प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2:30 बजे से 5 तक जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, इसलिए परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए कि वह 1 जुलाई को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विद्युत, पेयजल, पंखे, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की जांच करें। साथ ही ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए परिचय पत्र अनिवार्य रखने के निर्देश भी दिए।डीएम ने संभावित बारिश को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने हेतु कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।जनपद में जीएफ कॉलेज (ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी), जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, दलेलगंज पक्का पुल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत, डीआईओएस हरिवंश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 29, 2026

आकस्मिक निरीक्षण में एसपी ने परखी कोतवाली की कार्यप्रणाली, दिए सख्त निर्देश

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, निर्माणाधीन बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह का जायजा लेकर साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट प्रशिक्षुओं से संवाद कर थाना कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। इसके बाद अपराध रजिस्टर, सामान्य डायरी, बीट बुक, लंबित विवेचनाओं, वारंटों की तामील, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया। एसपी ने महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त और संवेदनशील स्थलों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन, शालीन व्यवहार और फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

आकस्मिक निरीक्षण में एसपी ने परखी कोतवाली की कार्यप्रणाली, दिए सख्त निर्देश शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, निर्माणाधीन बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह का जायजा लेकर साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट प्रशिक्षुओं से संवाद कर थाना कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। इसके बाद अपराध रजिस्टर, सामान्य डायरी, बीट बुक, लंबित विवेचनाओं, वारंटों की तामील, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया। एसपी ने महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त और संवेदनशील स्थलों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन, शालीन व्यवहार और फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 29, 2026

लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित

=क्लब अध्यक्ष लायन ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड मिला

=शाहजहांपुर पहुंचने पर क्लब सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत

शाहजहांपुर।लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321B1 के वार्षिक अवार्ड फंक्शन-2026 में लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह बाराबंकी के एक निजी होटल में आयोजित हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आरसी मिश्रा ने क्लब द्वारा पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तराई क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शाहजहांपुर शक्ति का नाम हमेशा से शामिल रहा है। उन्होंने क्लब की अध्यक्ष लायन ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया।  इससे पहले मल्टीप्ल पर इंटरनेशनल बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड  तथा मेंबरशिप अवार्ड मिल चुका है।इस अवसर पर क्लब के संरक्षक पीएमजेएफ लायन तजिंदर पाल सिंह एवं क्लब की चार्टर अध्यक्ष एमजेएफ लायन गुरजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सहित कई वरिष्ठ लायन लीडर्स ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।  समारोह में सभी सीनियर्स लायन लीडर्स ने लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि क्लब आगे भी इसी तरह सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ललिता यादव ने कहा कि लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति लगातार सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है और आगे भी ऐसे हीसेवा कार्य करते रहेंगे। 

शाहजहांपुर में क्लब सदस्यों ने किया स्वागत:

लखनऊ में हुए समारोह में तराई क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शाहजहांपुर शक्ति की ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड मिलने पर क्लब सदस्यों ने खुशीयाँ मनाई और ललिता को इस सम्मान के लिए बुके व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर संदेश दिया।

लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित =क्लब अध्यक्ष लायन ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड मिला =शाहजहांपुर पहुंचने पर क्लब सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत शाहजहांपुर।लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321B1 के वार्षिक अवार्ड फंक्शन-2026 में लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह बाराबंकी के एक निजी होटल में आयोजित हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आरसी मिश्रा ने क्लब द्वारा पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तराई क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शाहजहांपुर शक्ति का नाम हमेशा से शामिल रहा है। उन्होंने क्लब की अध्यक्ष लायन ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया। इससे पहले मल्टीप्ल पर इंटरनेशनल बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड तथा मेंबरशिप अवार्ड मिल चुका है।इस अवसर पर क्लब के संरक्षक पीएमजेएफ लायन तजिंदर पाल सिंह एवं क्लब की चार्टर अध्यक्ष एमजेएफ लायन गुरजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सहित कई वरिष्ठ लायन लीडर्स ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में सभी सीनियर्स लायन लीडर्स ने लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि क्लब आगे भी इसी तरह सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ललिता यादव ने कहा कि लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति लगातार सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है और आगे भी ऐसे हीसेवा कार्य करते रहेंगे। शाहजहांपुर में क्लब सदस्यों ने किया स्वागत: लखनऊ में हुए समारोह में तराई क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शाहजहांपुर शक्ति की ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड मिलने पर क्लब सदस्यों ने खुशीयाँ मनाई और ललिता को इस सम्मान के लिए बुके व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर संदेश दिया।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 29, 2026

*व्यापारी कल्याण दिवस पर भाजपा सांसद अरुण सागर कार्यक्रम में हुए शामिल*

*बोले, भामाशाह केवल सफल व्यापारी नहीं, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे*

शाहजहांपुर के गन्ना शोध परिषद में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद अरुण सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद अरुण सागर ने उत्पादों को प्रोत्साहन, कारीगरों के सशक्तिकरण, उद्यमिता को बढ़ावा देने और व्यापारियों के कल्याण पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल एक सफल व्यापारी ही नहीं थे, बल्कि त्याग, राष्ट्रभक्ति और उदारता के अनुपम प्रतीक थे।

सांसद ने बताया कि जब महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया था। इससे यह सिद्ध हुआ कि व्यापारी वर्ग केवल आर्थिक विकास का ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त आधार है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भामाशाह के जन्मदिन को 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनाने का उद्देश्य व्यापारियों के योगदान का सम्मान करना, उनके हितों की रक्षा करना और व्यापार के लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।

सांसद ने जोर देकर कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित होती है। समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में भी व्यापारी वर्ग सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है।

सांसद ने व्यापारियों से भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर व्यापार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने उपभोक्ताओं के प्रति विश्वास, गुणवत्ता और नैतिक व्यापारिक मूल्यों को बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर, सांसद ने सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे अपने व्यापार को केवल लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण का भी माध्यम बनाएंगे और भामाशाह के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।

*व्यापारी कल्याण दिवस पर भाजपा सांसद अरुण सागर कार्यक्रम में हुए शामिल* *बोले, भामाशाह केवल सफल व्यापारी नहीं, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे* शाहजहांपुर के गन्ना शोध परिषद में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद अरुण सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद अरुण सागर ने उत्पादों को प्रोत्साहन, कारीगरों के सशक्तिकरण, उद्यमिता को बढ़ावा देने और व्यापारियों के कल्याण पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल एक सफल व्यापारी ही नहीं थे, बल्कि त्याग, राष्ट्रभक्ति और उदारता के अनुपम प्रतीक थे। सांसद ने बताया कि जब महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया था। इससे यह सिद्ध हुआ कि व्यापारी वर्ग केवल आर्थिक विकास का ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भामाशाह के जन्मदिन को 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनाने का उद्देश्य व्यापारियों के योगदान का सम्मान करना, उनके हितों की रक्षा करना और व्यापार के लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। सांसद ने जोर देकर कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित होती है। समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में भी व्यापारी वर्ग सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है। सांसद ने व्यापारियों से भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर व्यापार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने उपभोक्ताओं के प्रति विश्वास, गुणवत्ता और नैतिक व्यापारिक मूल्यों को बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर, सांसद ने सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे अपने व्यापार को केवल लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण का भी माध्यम बनाएंगे और भामाशाह के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 29, 2026

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई शाहजहांपुर - पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, निर्माणाधीन बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार एवं बंदीगृह का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने, मालों एवं शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव तथा बंदियों की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें थाना कार्यप्रणाली, विवेचना, जनसुनवाई एवं व्यवहारिक पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सामान्य डायरी (जी.डी.), बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, वारण्ट एवं समनों की तामील, लंबित विवेचनाओं तथा अभियोगों की समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति कक्ष एवं सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया गया तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, ऑनलाइन अभिलेखों के समयबद्ध अद्यतन, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, रात्रि गश्त, बैंक एवं संवेदनशील स्थलों की चेकिंग तथा बीट पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए बीट प्रभारीगण को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। - Shahjahanpur News