फरसगांव: फरसगांव की कृति देवांगन ने 12वीं बोर्ड में कोंडागांव जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, 94.40% अंक हासिल किए
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में फरसगांव की छात्रा कृति देवांगन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से पूरे नगर में खुशी का माहौल है। कृति देवांगन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, फरसगांव की छात्रा हैं।