शाहबाद: सुहागपुर में ट्यूबवेल ऑपरेटर ने ग्रामीण को पुत्रों के साथ मिलकर पीटा, गाली-गलौज का वीडियो हुआ वायरल
शाहाबाद कोतवाली के ग्राम सुहागपुर में दबंग ऑपरेटर ने अपने पुत्रों और साथियों के साथ एक ग्रामीण को चारा बोने को लेकर हुए विवाद के कारण पीटा और जान माल की धमकी दी। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई। घर पर जाकर गाली गलौज करने का ऑपरेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।