कुलपहाड़: क्लहुआ में आकाशीय बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त, महिला हुई मूर्छित
किल्हौवा में आकाशीय बिजली गिरने से रामकृपाल के मकान की छत में बड़ी दरारें पड़ गईं। टीवी, इनवर्टर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके से आंगन में मौजूद प्रतीक्षा पत्नी संदीप मूर्छित हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेखपाल रीता राजपूत ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।