बल्देवगढ़: बल्देवगढ़: मां विंध्यवासिनी मंदिर समिति ने मंदिर के विकास कार्यों को लेकर बैठक की
बल्देवगढ़ के प्राचीन प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर समिति द्वारा मंदिर के विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की।जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं ने मंदिर के विकास कार्यों को लेकर अपनी अपनी बात रखी।समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह पायक के द्वारा बताया गया कि मंदिर के विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए।